Noida News : नोएडा के सभी बाज़ारों में लगाई गई चौपाल
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:42 AM
Noida News : (चेतना मंच)। नोएडा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में सेक्टर-16 कार मार्केट और सी ब्लॉक सेक्टर-20 मार्केट में वॉकल फॉर लोकल (स्वदेशी) पर जागरूकता चौपाल लगाई गई। वोकल फ़ोर लोकल अभियान की जागरूकता के लिए व्यापार मंडल द्वारा नोएडा के सभी बाज़ारों में चौपाल लगाई जाएँगी।
राजीव त्यागी और संजय चौहान ने किया संचालन
Noida News : सेक्टर-16 कार मार्केट चौपाल की अध्यक्षता राजीव त्यागी और संचालन संजय चौहान ने किया। संगठन के अध्यक्ष विनोद भडाना ने कहा हम सभी व्यापारी भाइयों को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान की बिक्री पर जोर देना चाहिए।
संगठन के चेयरमैन ओमवीर अवाना ने कहा कि वोकल फ़ोर लोकल को अपनाकर ही भारत को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। हम सबको स्वदेशी (भारत निर्मित) समान ही खरीदना है, जिसकी प्रेरणा लेते हुए मौजूद व्यापारी भाइयों ने अपने मोबाइल से तुरंत ऐसे ऐप डिलीट कर दिए जो की विदेशी माल को बढ़ावा दे रहे थे।
मौके पर ये लोग रहे उपस्थित
Noida News : मौके पर मुख्य संरक्षक चौधरी वेदपाल सिंह, महामंत्री मुख्तियार सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय चौहान, उपाध्यक्ष रवि कॉल, राधेश्याम गुप्ता, जितेंद्र कुमार, प्रभु दयाल गुप्ता, मनीष अग्रवाल, धर्मेंद्र जैन, अमित गुप्ता, शकील अहमद, विष्णु शर्मा, सतपाल, अभय त्यागी, मुकेश शर्मा, लीलू आदि व्यापारी मौजूद थे।
Noida News : नोएडा में आज ही के दिन धूल में मिली थी भ्रष्टाचार की इमारत ट्विन टॉवरदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।