नोएडा । इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्क, सेनिटाइजर एवं पौधे बांटकर स्वच्छ एवं स्वस्थ्य क्रिसमस की बधाई दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नुक्कड़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सुरी ने सभी शिक्षक एवं छात्रों को क्रिशमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को सांता के जीवन से प्ररणा लेते हुए खुशहाल समाज के निर्माण में सहयोग करने की जरूरत है।