NOIDA NEWS नोएडा (चेतना मंच)। वेंडर जोन स्थित दुकान तथा एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान चोरों ने दो लोगों के लैपटॉप व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़तों में एक पत्रकार भी शामिल हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अगाहपुर में रहने वाले पत्रकार विश्व गौरव ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर बने ढाबे पर खाना खा रहा था। इस दौरान उसने अपना लैपटॉप टेबल पर रख दिया था। खाना खाने के बाद वह बिल देने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह बिल देकर वापस आया तो उसे टेबल से लैपटॉप गायब मिला। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि एक व्यक्ति लैपटॉप को चोरी करके ले गया है। पीडि़त ने थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरी घटना में मोबाइल चोरी
वहीं थाना एक्सप्रेसवे में सूरजपुर निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गुरुवार को सेक्टर-168 स्थित वेंडर जोन में खाना खाने आया था। खाना खाने के दौरान उसने मोबाइल फोन टेबल पर रख दिया। खाना खाने के बाद वह हाथ धोने लगा। इस दौरान किसी व्यक्ति ने टेबल पर रखे मोबाइल फोन को चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी मिलने के बाद विकास ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दिया है। NOIDA NEWS
बोट कंपनी के कर्मचारी निकले चोर, कब्जे से होम थियेटर बरामद
मशहूर बोट कंपनी के वेयरहाउस से म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले जा रहे चार लोगों को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन कंपनी कर्मी व ट्रक चालक शामिल हैं। इनके पास से चोरी के चार होम थिएटर बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात्रि मेटेक कंपनी के सीईओ हेमंत पांडे ने सूचना दी की उनके वेयरहाउस से कुछ कर्मचारियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वेयरहाउस के मैनेजर मनोज कुमार चौहान ने उन्हें फोन कर बताया कि ट्रक में जाने वाले रूटीन माल के अलावा कुछ सामान चोरी कर कंपनी से निकाला जा रहा है। संदेह के आधार पर एक ट्रक को वेयरहाउस के अंदर ही रोक लिया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम को सामान से लदा एक ट्रक खड़ा हुआ मिला। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के चालक जितेंद्र तथा सामान लोड कर रहे अंकित, यतीश भाटी व सहदेव भाटी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने होम थिएटर के 16 बॉक्स लोड किए हैं। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चार अतिरिक्त बॉक्स रखे हुए मिले। पूछताछ करने पर ट्रक चालक व कर्मियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी करने की नीयत से इन बॉक्स को ट्रक में लोड कर दिया था। वे इन चार होम थियेटरों को चोरी छुपे वेयरहाउस से निकालने की फिराक में थे। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी सीज कर दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।