Noida News : '31 जुलाई तक पूरी हो जाए नालों की सफाई , सीईओ ने दिए निर्देश
Noida CEO Ritu Maheshwari
भारत
RP Raghuvanshi
13 Jul 2022 06:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
13 Jul 2022 06:37 PM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने निर्देश दिये कि 31 जुलाई तक प्रमुख नालों की सफाई पूरी हो जाए। वे सेक्टर-6 स्थित प्रशासनिक भवन में समीक्षा बैठक के दौरान संबोधित कर रही थीं। इस दौरान सीईओ ने कूड़ा उठाने में लापरवाही बरतने पर एजी एनवायरो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिये।
जिसमें जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों , निविदा प्रक्रिया और प्रगतिरत कार्यों, साफ सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जन स्वास्थ्य-1 और 2 मे कुल 12 में से 4 कार्यों की निविदा स्वीकृति हो चुकी है। 4 कार्यों की नौंवी बार निविदा प्रक्रिया प्रकाशित की है। मुख्य नालों की सफाई के लिए आठ कार्य प्रगतिरत है। जिसकी प्रगति बढ़ाते हुए 25 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। नालों की सफाई के कार्यों की ड्रोन से वीडियोग्राफी एवं जीपीए लोकेशन सहित फोटोग्राफ के साथ 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। मुख्य नालों की 10 किमी तक सिल्ट की सफाई का कार्य उप्र सिचाईं विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसकी फंडिंग नोएडा प्राधिकरण कर रहा है। इस कार्य को 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। मैकेनिकल स्वीपिंग में एजेंसी के स्टॉफ की उपस्थिति में कमी व संचालित मशीनों की लंबाई में कमी के चलते चेन्नई एमएसडब्ल्यू लिमिटेड, लॉयन सर्विस लिमिटेड, बीवीजी इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
बैठक में एसीईओ प्रवीण मिश्रा, प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, ओएसडी डा. अविनाश त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।