Noida News : 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएनजी ऑटो चालकों ने किया धरना-प्रदर्शन
CNG auto drivers protest for 13 point demands
भारत
चेतना मंच
16 May 2023 07:54 PM
नोएडा। विभिन्न मांगों को लेकर आज नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन तथा भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने सेक्टर-32 स्थित एआरटीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने एआरटीओ (प्रशासन) सियाराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ये हैं मुख्य मांगें
एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि वे पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर परिवहन विभाग से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, अभी तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है जनपद गौतमबुद्धनगर का एक ही परमिट होना चाहिए। सीएनजी परमिट का चयन ड्रॉ कराकर किया जाए। चरित्र प्रमाणपत्र के स्थान पर पुलिस सत्यापन को मान्यता दी जाए। कागजात बनवाने के लिए कम से कम 60 दिन की अवधि प्रदान की जाए। एनसीआर परमिट की संख्या में वृद्धि की जाए। जनपद में ऑटो खड़े करने के स्टैंड बनवाये जाएं। निजी मोटर साइकिल में किराये पर सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगाया जाए। सवारी चढ़ाने व उतारने के स्टॉप बोर्ड लगाए जाएं।
ये लोग थे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महामंत्री बीसी प्रधान, सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश, इंदल प्रधान, ब्रजपाल, कुलदीप पाल के अलावा नोएडा आदर्श ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन, नोएडा ट्रांसपोटर्स संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह, नोएडा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।