
Noida News (चेतना मंच)। कंपनी की पेमेंट को अपने सगे-संंबंधियों के खाते में डलवाने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कंपनी डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सेक्टर-70 स्थित ऑटो स्टेट कंपनी के डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से कंपनी के डायरेक्टर दयाराम गुर्जर पेमेंट को कंपनी के खाते में ना लेकर अपने व सगे-संबंधियों के खाते में ले रहे हैं। कंपनी द्वारा कराए गए ऑडिट के दौरान पता चला कि कंपनी का पैसा अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया है। शक होने पर उन्होंने सह डायरेक्टर दयाराम गुर्जर से अपनी तथा परिवार की बैंक डिटेल ऑडिट के लिए देने की मांग की। दयाराम गुर्जर ने अपने परिवार की बैंक डिटेल देने से इंकार कर दिया। इस पर कंपनी के ईमेल के जरिए उन्हें तीन बार रिमाइंडर भी दिया गया।
रिमाइंडर देने के कुछ समय बाद दयाराम गुर्जर ने अपने भाई ऋषि राम गुर्जर की बैंक स्टेटमेंट कंपनी को दी। ऑडिट के दौरान पता चला कि दयाराम व उसके भाई की बैंक स्टेटमेंट छेड़छाड़ कर कंपनी को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जात प्रजाति जा रही है। Noida News