Noida News : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर रिस्पांस टाइम में फिर प्रथम
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:31 PM
Noida : नोएडा । पूरे प्रदेश में यूपी-112 के रिस्पांस टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने लगातार 13 वीं बार पहला स्थान प्राप्त किया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर वर्ष 2021 जुलाई माह से अभी तक रिस्पांस टाइम में पहले स्थान पर काबिज है। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साह ने बताया कि यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एक बार फिर अव्वल आई है। गत जुलाई माह में यूपी 112 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को तीन बार पीआरवी ऑफ द डे का खिताब भी मिल चुका है। जुलाई माह में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के शहरी क्षेत्र में पीआरवी का एवरेज रिस्पांस टाइम 5 मिनट 4 सेकंड रहा तथा देहात क्षेत्र में पीआरवी का रिस्पांस टाइम 6 मिनट 54 सेकंड का रहा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर शहर व देहात क्षेत्र का का जुलाई माह का एवरेज रिस्पांस टाइम 6 मिनट 13 सेकंड का रहा है। डीसीपी ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग यूपी 112 के माध्यम से 400 से 450 तक शिकायतें प्राप्त होती हैं जिनका पीआरवी द्वारा समय पर पहुंचकर निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि गत जुलाई माह में 17909 सूचनाएं प्राप्त हुई जिन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीडि़तों को सहायता प्रदान की गई।
डीसीपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 6 महिला पीआरवी चलती है। पीडि़तों को समय पर सहायता मिल सके इसके लिए पीआरवी कर्मियों को समय-समय पर 18 दिवसीय फ्रेशर तथा प्रत्येक 6 माह के अंतराल में सभी पीआरवी कर्मियों को नौ दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स पुलिस लाइन में कराया जाता है।