Noida News : नोएडा । जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़े हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने ऑनलाइन बैठक करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हुए समस्त कार्य समय बद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रतिदिन उनके द्वारा ऑनलाइन मीटिंग में सभी संबंधित अधिकारीगण निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपनी अपनी कार्यवाही के संबंध में निरंतर स्तर पर उन्हें अवगत कराएंगे ताकि सभी निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण हो सके।उन्होंने कहा कि जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए जो एस एस टी टीम एवं एफएसटी टीम बनाई गई हैं उसमें लगे हुए सभी संबंधित अधिकारीगण आपने अपने पॉइंट पर उपस्थित रहकर निरंतर स्तर पर सर्च अभियान चलाएं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों का यह भी आह्वान किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित अधिकारीगण अपने अपने कार्य को समय पर पूर्ण करेंगे।
आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी डॉ नितिन मदान, अपर जिला अधिकारी बलराम सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी गण एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।