
सरकार पर एकल बिंदु टैक्स के लिए दबाव बनाया जाएगा। व्यापारिक दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये करवाने की माँग की जाएगी। किसी भी प्रकार से व्यापारियों पर प्रताड़ना आपराधिक श्रेणी में माना जाएगा। व्यापारियों के परिवार का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश में यदि किसी व्यापारी पर कोई परेशानी आती है तो व्यापार मंडल हर समय उसके साथ खड़ा रहेगा। व्यापारियों के लिए हथियार के लाइसेंस बनवाने के लिए व्यापार मंडल विशेष प्रयत्न करेगा।