Noida News : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खडग़े को दी बधाई
Congratulations to Kharge on becoming the national president by Noida Congress Leaders
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:04 PM
Noida News : नोएडा । नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर व पश्चिम उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव ने मल्लिकार्जुन खडग़े को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उनके आवास पर बधाई दी।
श्री खडग़े भारी मतों से चुनाव जीते है। उन्हें 7897 वोट मिले। जबकी शशि थरूर को 1072 वोट मिले। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि इस चुनाव से पार्टी में नई ऊर्जा व जोश आया है। अब सभी कांग्रेसी खडग़े के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में अपना योगदान देंगे।
Noida News :
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि खडग़े के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में गरीब मज़दूर, किसान, दलित व पिछड़ा समाज कांग्रेस पार्टी से जुड़ेगा।
इस अवसर पर नोएडा अध्यक्ष रामकुमार तंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव, हरेन्द्र शर्मा, रिज़वान चौधरी, सोनू प्रधान, जितेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र गुर्जर, निखिल चौधरी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।