
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संरक्षक श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। नोएडा के सेक्टर-57 बिशनपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में श्रीमती सोनिया गांधी का चित्र रखकर केक काटा तथा आपस में मिठाई खाकर उनके दीर्घायु की कामना की।
नोएडा के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सेक्टर 58 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के 77वें जन्मदिन पर केक काटकर व लड्डू व फल एवं फू्रटी आदि खाद्य सामग्री वितरित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा है कि हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गाँधी जी के लिए भगवान से दीर्घायु की कामना करते है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य बबली नागर ने कहाँ कि सोनिया गांधी हमारी कांग्रेस पार्टी की धुरी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,एआईसीसी सदस्य बबली नागर,पीसीसी सदस्य देवेन्द्र भाटी,उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र चौधरी महासचिव सोनू प्रधान,अरुण टोंगर,रोहित चौहान,विकास कुमार अवनिष तंवर,शिव कुमार तंवर,नवदीप चौधरी,राकेश यादव,जीशान चौधरी, कमरुद्दीन,नीरज, दीपक,मुनेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।