Noida News : कांग्रेस जनता के बीच तय करेगी अपना मैनिफ़ेस्टो: पंखुड़ी पाठक
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:04 AM
नोएडा । कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक ने जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने बताया की नॉएडा में हाई राइज़ के मुद्दे अलग है। जेजे कोलोनियों की अलग परेशनियाँ है वहीं पुश्ता पार कोलोनियों की अलग माँगे हैं।
इसी क्रम में सेक्टर-100 लोटस बुलेवार्ड सोसायटी व सोरखा पुश्ता पार कॉलोनी में मीटिंग की गई जिसमें जनता का स्नेह व उत्साह देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नोएडा की जनता इस बारे बदलाव का मन बना चुकी है।
जहां हाई राइज़ के लोग बिल्डर की मनमानी, इंडिविजुवल बिजली मीटर व रेजिस्ट्री ना होने से त्रस्त है वहीं पुश्ता पार कोलोनियाँ अभी भी बिजली, सडक़, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जनप्रतिनिधियों ने पिछले 5 साल में सिफऱ् झूठे वादे करने का काम किया है।
वहीं कांग्रेस नेता अनिल यादव ने बताया कि जो लोग इस सीट को अपनी जागीर समझे बैठे है जनता उनको आइना दिखाने का काम करेगी।
इस मौक़े पर सेवा दल अध्यक्ष अनुपम ओबरोय, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अमित यादव, राणा जी, अजित विश्वास, हर गोविंद, चाँद मोहम्मद, आर के प्रथम, गगनदीप कौर, नवीन यादव आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।