विज्ञापन

Noida News : रविवार को नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का 79वां जन्मदिवस कांशीराम आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 45 नोएडा में ज़रूरतमंदों को भोजन, फल व जूस बांटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कांग्रेस नेता राजकुमार तंवर ने कहा कि सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी, उस समय भारत की सत्ता राजीव गांधी ने संभाली। सरकार में आते वक्त श्री गांधी के हृदय में मां को खोने का अपारदुख था परंतु इसका असर उनकी कार्य-शैली पर तनिक भी नही पडा। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वो उपलब्धियां है जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई। उनका महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए यह है। जैसे पंचायती राज में राजीव जी ने गांवों को संवैधानिक दर्जा देने का बडा फैंसला किया। नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई 30 जून 1986 को संपन्न यह मिजो समझौता देश की अखण्डता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का स्वर्णिम अध्याय है।
कांग्रेस नेता रोहित सप्रा ने कहा कि जुलाई 1985 में अकाली दल के तत्कालीन अध्यक्ष हरचंद सिंह लोंगोवाल और राजीव जी के बीच पंजाब समझौता हुआ। एएएसयू और एएजीएसपी के बीच 1979 में आंदोलन के निवारण हेतु असम समझौता हुआ। दलितों पर अत्याचारों का निवारण अधिनियम 11 सितम्बर 1989 राजीव जी के द्वारा पारित किया गया। इस अधिनियम के पारित होने से देश में दलितों का उत्पीडन, आर्थिक और मानसिक शोषण बंद हुआ।
पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी ने कहा कि नशे में डूबते युवाओं को बचाने हेतु राजीव जी ने महत्वपूर्ण एक्ट बनाया जो आज नशे के कारोबारियो के लिए काल साबित हो रहा है। उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा ने कहा कि एक पार्टी छोडकर दूसरी पार्टी मे धोखा देकर जाने वालों के विरुद्ध कानून बना। 1988 में बेनामी सम्पत्ति वालों पर भी नकेल कसी गई। 1985-86 में इन्दिरा आवास योजना शुरु हुई, इसमें गरीबों को मुफ्त में मकान बनाकर दिए गए। पीसीसी सदस्य सोनू खारी ने कहा सन 1986 में सेशेल्स में राष्ट्रपति फ्रांस-अल्बर्ट रेने की सरकार के खिलाफ धमकी भरे तख्तापलट में मदद करने के लिए भारतीय नौ सेना द्वारा ‘ऑपरेशन-फ्लोवर्स आर ब्लूमिंग किया गया। हमारे देश में संचार क्रांति के जनक भी राजीव जी ही माने जाते हैं। उन्होंने एमटीएनएल और बीएसएनएल का नेटवर्क देशहित में खडा किया।
महासचिव जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारत में कम्प्यूटर के जनक राजीव जी ही माने जाते हैं। उनका मानना था कि देश की युवा पीढी को आगे बढाना है और इसके लिए कम्प्यूटर की शिक्षा जरुरी है। सचिव शाहिद सिद्दीक़ी ने कहा कि युगपुरुष राजीव के कार्यकाल की ये ढेर सारी उपलब्धियां उनके राजनीतिक जीवन की झांकी मात्र है।
कार्यक्रम मे नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर, महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, एआईपीसी सदस्य रोहित सप्रा, एआईसीसी सदस्य सोनू खारी, महासचिव शाहिद सिद्दीक़ी, एआईपीसी नोएडा चेयरमैन योगेन जेठी, सुधीर, रीटा, ओबीसी ज़िला अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रमेश यादव, महानगर महासचिव जितेंद्र चौधरी, एसकेएस पलटा, मधुराज महासचिव, प्रशांत कुमार, अवनीश तंवर, अभिषेक गुर्जर, शिवम चौधरी, अनिकेत तंवर, निशांत नागर, पुनीत तंवर, सनी तंवर आदि शामिल हुए। Noida News
विज्ञापन