नोएडा । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर की संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय प्लॉट नं-184 सेक्टर-116 पर जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम ‘प्रधानमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम’ की रूपरेखा पर मंथन किया गया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री वरुण मालिक व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे। क्षेत्रीय मंत्री वरुण मालिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से सभी जिला पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों को समझाई। क्षेत्रीय मंत्री वरुण मालिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के किसानों के लिए बहुत काम किए है जो इन 70 सालों में कभी नहीं हुए।
इस बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी मिलकर ज्यादा से ज्यादा किसान को कार्यक्रम में लाकर प्रधानमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
बैठक में किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम यादव और मुक्तानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, अजय यादव, रोहित शर्मा, जिला मंत्री अनिल मास्टर साहिल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार झा, जिला सह मीडिया प्रभारी सौरव बैसोया, जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य भागवत दयाल शर्मा, अशोक यादव विजय अवाना, धर्मेंद्र नंदा, शक्ति सिंह गुर्जर, महेश चंद्र गौतम, हिमांशु शर्मा, संजय बैंसला, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।