नोएडा में जरा सी बात को लेकर फिर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:22 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) शहर से आए दिन लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आते रहते हैं। नोएडा में जरा-जरा सी बात पर लोग झगड़े पर उतारू होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नोएडा की एक सोसाइटी में जरा सी बात को लेकर फिर दो गुटों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। नोएडा की इस पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना नोएडा के सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी का है। जहां पार्किंग को लेकर दो गुटों में बहसबाजी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए और एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों की बरसात करने लगे। बताया जा रहा है कि विवाद में सोसाइटी के लोग और सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे। सोसाइटी में लड़ाई-झगड़े का माहौल देखकर किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते तेजी से वायरल होने लगा। देखें वीडियो...
[video width="320" height="576" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/Noida-Sector-46-viral-video.mp4"][/video]
पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी का निवासी नवनीत यादव में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि, वह सोसाइटी के गेट नंबर-2 पर अपने दोस्त के साथ अपनी गाड़ी पार्क करने की बात कर रहे थे। तभी वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने उससे हर महीने पांच हजार रुपये की मांग की। जब उसने इसका विरोध किया तो गार्ड अपने दूसरे साथी को बुलाकर बहसबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान सोसायटी के लोगों और सिक्योरिटी गार्ड्स में मारपीट शुरू हो गई। सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी चेन भी छीन ली।
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में नोएडा पुलिस का कहना है कि, सोसायटी के रहने वाले नवनीत यादव और गार्डों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। नवनीत यादव की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मारपीट में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा की सोसाइटी से इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।