
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में पिछले काफी समय से बंद पड़ी बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूद कर एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली है। दंपत्ति ने आत्महत्या क्यों की, इसका फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे दंपत्ति ने अपनी जान देने वाला घातक कदम उठाया है।
नोएडा कमिश्नरेट की मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 59 स्थित बी25 में एक बिल्डिंग काफी समय से बंद पड़ी है। बिल्डिंग की चौकीदारी राकेश प्रजापति पुत्र महीपाल निवासी हाउस नंबर 489 गली नंबर 17 चांद बाग दिल्ली करता है। उसके साथ में ही उसकी पत्नी कंचन भी रहती है।
आज दोपहर राकेश और कंचन ने बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति पत्नी ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारण जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। Noida News