Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। सलारपुर (Salarpur) गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की गाय (Cow ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गाय के पैर बंधे हुए थे तथा खून पड़ा हुआ था। पशुपालक में गाय पर टोना टोटका किए जाने का अंदेशा जताते हुए थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम सलारपुर निवासी सुखबीर भाटी ने बताया कि वह दूध का व्यापार करता है। इस कारण उसने अपने घर पर गाय और भैंस पाल रखे हैं। सुबह जब वह पशुओं को चारा डालने के लिए अपने घेर में गया तो उसे एक गाय के पैर रस्सी से बंधे हुए मिले। गाय के पीछे की तरफ खून पड़ा हुआ था।
Noida News :
गाय की गंभीर हालत को देखकर उसने तुरंत चिकित्सक को मौके पर बुलाया उपचार के बावजूद गाय की मौत हो गई। सुखबीर भाटी ने पुलिस से की शिकायत में अंदेशा जाता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गाय पर टोना टोटका किया है। थाना प्रभारी ने बताए कि पीडि़त की शिकायत पर पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।