Noida News : नोएडा में अपराधियों की धरपकड़ तेज, चोर व तस्कर को पकड़ा
Crackdown on criminals intensified in Noida, thief and smuggler caught
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:37 PM
नोएडा। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाई है। इसी सक्रियता के बीच अपराधियों की धरपकड़ को भी तेज किया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र में हर रोज एक दर्जन से अधिक अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।
निर्माणाधीन साइटों का चोर पकड़ा गया
निर्माणाधीन साइटों से लोहे का सामान चोरी करने वाले एक बदमाश को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी किए गए लोहे के सरिये के टुकड़े व चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 63 ए के पास से संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक चाकू व सरिये के 11 टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पुत्र रामदास निवासी हरदोई बताया। पकड़ा गया आरोपी हाल में चोटपुर कॉलोनी में रह रहा है। आरोपी ने बताया कि वह निर्माणाधीन साइटों से लोहे का सामान चोरी करता है।
मादक पदार्थ का तस्कर भी गिरफ्त में
थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान सेक्टर 43 में स्टर्लिंग पार्क के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामपाल पुत्र नत्थू लाल निवासी बदायूं बताया। आरोपी हाल में सलारपुर गांव में किराए पर रह रहा है। आरोपी ने बताया कि वह रिक्शा चालकों व मजदूरों को गांजे की बिक्री करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#noidanews #noidacrime