Noida News : सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डालकर फूंक दी कार
Noida news
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:31 AM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। युवती द्वारा मिलने से मना करने पर एक सिरफिरे आशिक ने उसके घर के बाहर खड़ी वेगनआर कार (Wagonr Car) को पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। सिरफिरे की हरकतों से परेशान युवती ने उसके खिलाफ थाना जारचा में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी मंजू (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह सेक्टर-137 में किराए पर रहती है और वहीं नौकरी करती है। उसके गांव का ही युवक अंकित पुत्र सुनील उस पर पिछले काफी समय से दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था। उसके इनकार करने पर वह उसे आए दिन परेशान करता था। अंकित सेक्टर-137 आकर भी उसे परेशान करता है। बीती 8 फरवरी को अंकित ने मैसेज का जवाब न देने पर उसे गाली-गलौज के मैसेज किया और मिलने के लिए दबाव बनाया। उसके द्वारा इनकार करने पर अंकित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
Noida News :
मंजू के मुताबिक 8 फरवरी की रात्रि को अंकित ने उसके घर के बाहर खड़ी वेगनआर कार पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। इस दौरान उसके भाई ने देखा कि अंकित कार में आग लगाकर भाग रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।