नोएडा में अपराध का पर्दाफाश, चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
Greater Noida
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:16 PM
Noida News : नोएडा में चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है।
पुलिस ने दी जानकारी
नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश ग्रेटर नोएडा से बाइक चोरी करने के बाद उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश का नाम गौरव पुत्र कैलाश है, जो जनपद बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है।
आरोपी ने कुबूल किया जुर्म
पुलिस के पुछताछ में आरोपी ने खुद को दिल्ली निवासी सचिन कुमार के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी ने बाइक की नंबर प्लेट को तोड़कर फेंक दिया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।