
Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस समय धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। हाल यह है कि नोएडा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी जारी किए जाने के बावजूद लोग अपने वाहन लेकर बाजारों की ओर जा रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि नोएडा के सेक्टर 27 में अट्टा पीर के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया।
आपको बता दें कि सेक्टर 27 नोएडा अट्टा पीर के पास जाम लगा है। पिछले आधा घंटे से लगे जाम में फंसे वाहन जस के तस खड़े हैं। ट्रैफिक बिल्कुल भी नहीं चल रहा है।
1- अट्टा मार्किट, इन्दिरा मार्किट, सेक्टर 18 मार्किट, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गरूद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल एवं आस-पास के सभी मार्गों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहनों को क्रेन द्वारा टो कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
2- अट्टापीर चौक से कार मार्केट सै0 28 एवं अट्टा चौक से अट्टापीर तक ई-रिक्शा/ऑटो/टैम्पों का आवागमन पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा जो पूर्व से ही लागू है।
3- आमजन व वाहन चालक अटटा मार्किट, इंदिरा मार्किट, ब्रह्मपुत्र मार्किट, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गरूद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल आदि में आने वाले व्यक्ति/चालक अपने वाहनों को डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गरूद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर स्थित पार्किंग में तथा इसके अतिरिक्त सेक्टर 18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कर शॉपिंग इत्यादि कार्य कर सकेंगे।
4- लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर के आस-पास मुख्य मार्गों को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा पाये जाने पर ई-चालान की कार्यवाही की जायेगी तथा वाहन को मार्ग से नहीं हटाये जाने पर क्रेन द्वारा टो कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
5- अट्टा मार्किट सेक्टर 27, इंदिरा मार्किट सेक्टर 27, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रहमपुत्र मार्किट सेक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर, शॉपरिक्स मॉल, होशियारपुर, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कस्बा कासना एवं दादरी पर आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।
6- सभी वाहन चालक धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करे। यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर की ओर से सभी को धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज त्यौहरों की हार्दिक शुभकामनाएं।
7- यातायात सम्बन्धी असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।