होली के बाद अस्पताल में बढ़ी लोगों की भीड़, मरीजों में आई सामने ये समस्या
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:02 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:02 AM
Noida News : होली के दिन दिल्ली से सटे नोएडा में अलग ही रोनक देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद से ही नोएडा के अस्पतालों में मरीजों के आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में होली के रंगों से प्रभावित कई लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिनमें से लगभग 20 प्रतिशत मरीजों में आंखों में रंग जाने से एलर्जी हो रही है या फिर रंगों से आंखों में जख्म हो गए है।
आंखों को रब करने से हुआ इंफेक्शन
इस बारे में जानकारी देते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि होली के अगल दिन मंगलवार को 100 से भी ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे हैं। जिनमें से करीब 20 प्रतिशत लोगों की आंखों में खराब क्वालिटी के रंग पड़ने से हुई एलर्जी है। इनमें ज्यादातर मरीजों ने आंख में रंग पड़ने पर उस जगह को रब किया था, जिससे उन्हें इंफेक्शन हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आमतौर पर ऐसी एलर्जी 5-6 दिन में सही हो जाती है।
10 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को एलर्जी
वहीं नोएडा सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई की आई ओपीडी में भी मंगलवार को 10 प्रतिशत से ज्यादा मरीज आई एलर्जी के जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए चाइल्ड पीजीआई की डॉ. दिव्या जैन ने बताया कि आई ओपीडी में 10-15 प्रतिशत मरीज रंगों से आंख में एलर्जी की परेशानी को लेकर पहुंचे हैं। इसके इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आंखों में खराब क्वालिटी के रंग पड़ने से जलन, आंखों में रेडनेस होने पर उसी समय आंखों को पानी से धूलना चाहिए। इसके बाद अगर समस्या बढ़ रही है तो मरीजों को किसी आंखों के डॉक्टर से इस बारे में सलाह लेनी चाहिए।