
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-63 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत कटिंग मास्टर की करंट लगने से मौत हो गई। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
मूल रूप से महोबा निवासी अरविंद पुत्र रामचरण सेक्टर-68 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में कटिंग मास्टर के रूप में कार्यरत था। रविवार की सुबह वह छत पर नहाने के लिए गया था। इस दौरान उसने पास मे चल रहे कूलर पर रखी साबुन को जैसे ही उठाया तो वह करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गया। साथी कर्मी उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। थाना प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।