
Noida News : एक ग्राहक द्वारा कोरियर से पार्सल मंगवाने और डिलीवरी लेने के बाद पैसे दिए बिना ही फरार होने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस संबंध में कोरियर ब्वॉय ने सेक्टर-126 में ग्राहक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी के फोन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदरपुर सेक्टर-45 निवासी राजकुमार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। गत 21 अगस्त को उसे सेक्टर-81 स्थित ब्लू डार्ट के ऑफिस में दीपक नाम के एक व्यक्ति का पार्सल मिला।
Noida News : उसने बताया कि उसने कंपनी के ओटीएम डिवाइस से ग्राहक दीपक से संपर्क किया और पार्सल लेने के लिए एचसीएल कंपनी के गेट नंबर-3 पर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद दीपक ने कार में बैठे-बैठे उससे पार्सल लेकर कहा कि वह मोबाइल से भुगतान करेगा। ग्राहक ने अपने मोबाइल फोन से बारकोड स्कैन करके कहा कि पेमेंट हो गया है, लेकिन पेमेंट की कन्फर्मेशन नहीं हो सकी।
आरोप है कि उसके बाद ग्राहक दीपक पेमेंट दिए बिना ही पार्सल लेकर अपनी कार से मौके से फरार हो गया। उसने कई बार ग्राहक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन ग्राहक ने फोन नहीं उठाया। कोरियर ब्वॉय राजकुमार ने बताया कि इन्वॉइस पर पार्सल की कीमत 96,858 रुपए अंकित थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आरोपी के फोन नंबर के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Noida News : ऑटो डीलर ने की थ्री व्हीलर चालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।