
Latest Noida News : उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक शहर कहे जाने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा में साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले शातिर ठगों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जितना जागरुक किया जा रहा है, उतना ही अधिक साइबर ठग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। रोजाना साइबर ठगी के दो चार मामले सामने आना तो सामान्य बात हो गई।
साइबर ठग नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा तैयार किए गए सिस्टम को भी लगातार चुनौती दे रहे हैं और निरंतर लोगों को अपना शिकार बनाकर न केवल उनका धन हड़प कर रहे हैं, बल्कि किसी न किसी बहाने उनका पर्सनल डेटा भी चोरी कर रहे हैं। साइबर ठगों के इस जाल को तोड़ने के लिए नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनन्द कुलकर्णी द्वारा जोनल साइबर सेल/साइबर हेल्पलाइन, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों, आईटी सेल के विवेचकों एवं जांच अधिकारियों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई।
Read More - Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए अच्छी खबर, लीज बैक के प्रकरणों पर सुनवाई के लिए शेड्यूल जारीअपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनंद कुलकर्णी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए साइबर अपराध में वर्तमान में आ रही चुनौतियों से निपटने के लिये साइबर अपराध सम्बन्धित सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की और उनके द्वारा विवेचकों व जांच अधिकारियों को साइबर अपराध सम्बधी व आईटी एक्ट से जुडी विवेचनाओं में तेजी लाने साथ ही उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया। उक्त साइबर कार्यशाला में जोनल साइबर सेल/साइबर हेल्पलाइन, सभी थानों की हेल्प डेस्क से आये पुलिसकर्मी, आईटी सेल के विवेचक एवं जांच अधिकारी उपस्थित रहे। Noida News