
Noida News (चेतना मंच)। हाईटेक सिटी नोएडा में साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग ने एक युवक को उसके पिता का दोस्त बात कर पैसे ट्रांसफर करने के बहाने 18 हजार रूपए रुपए का चूना लगा दिया। पीडि़त ने थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया है।
नोएडा के सेक्टर 74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरीटेज सोसायटी में रहने वाले अभिषेक ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बीते 8 अक्टूबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसने उसके पिता से दो हजार रुपए उधार लिए थे, जिन्हें वह उसके पेटीएम में ट्रांसफर कर रहा है। इसके बाद उसने बताया कि गलती से उसके पेटीएम पर 2000 रूपये की जगह 20000 रूपये ट्रांसफर हो गए हैं।
उक्त व्यक्ति ने उसे 18000 रुपए वापस लौटने को कहा। अभिषेक के मुताबिक कार्य में बिजी होने का कारण वह ट्रांजैक्शन पर अधिक ध्यान नहीं दे पाया और विश्वास करते हुए उसने 18000 रुपए वापस कर दिए। कुछ देर बाद जब उसने अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उसके खाते में 20000 रूपये नहीं आए थे। उसने उक्त नंबर पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नोएडा के दो जलसाजों ने एक व्यक्ति को अपनी बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। जालसाजों ने एटीएम के जरिए खाते से 40 हजार रूपए निकाल लिए। पीड़ित ने संबंध में थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेक्टर 15 नया बस निवासी आकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बीते 15 नवंबर को वह नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से मेट्रो से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसे दो युवक मिले। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर उतारने के दौरान उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए उसे कुछ पैसे अकाउंट में डलवाने का आग्रह किया।
आकाश के मुताबिक दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा कर धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से चले गए। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 40000 रूपये निकालने का मैसेज आया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, थाना एक्सप्रेसवे में एक व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेपी क्लासिक सोसाइटी में रहने वाले प्रदन्या कोरडे ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते 6 दिसंबर के शाम को उनके आइसीआइसीआइ बैंक अकाउंट से 47889 रुपए निकल लिए गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी के साथ भी ओटीपी शेयर नहीं किया था। इसके बावजूद भी उनके खाते से यह धनराशि निकल गई।