
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा सिटी में इन दिनों पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का हंटर शातिर अपराधियों पर जमकर चल रहा है। पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहे गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध एक दस हजार के इनामी बदमाश को नोएडा के थाना सेक्टर 142 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को नोएडा के थाना सेक्टर 142 पुलिस ने नोएडा- ग्रेटर नोएडा हाईवे पर अडवान्ट टॉवर के सामने से गैगंस्टर एक्ट मे वांछित चल रहे 10 हजार रुपये इनामी बदमाश अनुज पुत्र पुरूषोत्तम को गिरफ्तार किया गया है। अनुज के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर तथा 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
पकड़ा गया शातिर बदमाश अनुज पुत्र पुरूषोत्तम मूल रुप से ग्राम जटवाडा थाना कोतवाली नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद का रहने वाला है और वर्तमान सजवान नगर थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद में रह रहा था।
1.मु.अ.सं. - 122/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर 142 2.मु.अ.सं. -31/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सेक्टर 142 3.मु.अ.सं.- 75/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-142 4.मु.अ.सं.- 76/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-142 5.मु.अ.सं.- 80/2022 धारा 411/414 भादवि थाना सेक्टर-142 6.मु.अ.सं.- 82/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-142 (Noida News)