
Noida News : अब शहर के एनजीओ व विभिन्न संगठन नोएडा शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर भीख मांगने वाले तथा निर्माण साइट पर कार्यरत बच्चों के चिन्हित कर उनका डाटा तैयार करेंगे तथा उनके पुनर्वास, पढ़ाई, लिखाई व भोजन आदि की व्यवस्था करेंगे। यह अभियान नोएडा प्राधिकरण की पहल कर चलाया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। उन्होंने विभिन्न संगठनों व एनजीओ के साथ बैठक की। इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसीईओ प्रभाष कुमार , डीजीएम एसपी सिंह, परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य विजय रावल के अलावा नौ से ज्यादा एनजीओ ने हिस्सा लिया।
सीईओ लोकेश एम ने एनजीओ के प्रतिनिधियों को कहा कि वे विभिन्न चौराहों व बाजारों में भीख मांगने वाले बच्चों का सर्वे कर उनकी संख्या और विवरण एकत्रित करे। ताकि क्षेत्रवार उनकी शिक्षा और अन्य सुविधाओं के संबंध में स्थान का चयन कर व्यवस्था की जा सके। वहीं निर्माण साइटों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों का डाटा एकत्रित किया जाए। उन बच्चों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए शिक्षा की सुविधा जा सके।
उन्होंने निर्देशत किया कि बाजार और चौराहों पर भीख मांगने का काम माफियाओं के द्वारा संचालित किया जाता है। इसके लिए पुलिस का सहयोग से भीख मंगवाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि भीख मांगने की प्रवृति पर रोक लग सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान निठारी की ओर से निठारी बारात घर में एनजीओ की ओर से संचालित गरीब बच्चों के केंद्र में इंडोर स्पोर्ट एक्टिविटी, प्लांटिंग और लाइब्रेरी की डिमांड की गई। इस पर सीईओ ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उपलब्ध कराने को कहा गया। Noida News