
Noida News (चेतना मंच)। चोटपुर कॉलोनी से 2 दिन पहले घर से लापता हुए एक युवक का शव हिंडन नदी से बरामद हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है कि एक युवक ने आत्महत्या की है। वहीं सेक्टर 63 में एक नाली से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
थाना सेक्टर 63 प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हिंडन नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान चोटपुर कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अरुण नशे का आदी था और 2 दिन पहले घर से निकल गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि जे ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट के पास नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। 30 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ पर एस आर बंटू लिखा हुआ है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।