Noida News: नाले से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:52 AM
Noida News: थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में नाले से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।
Noida News
थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आज सुबह किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर 59 के नाले में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त सतवीर सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम मऊ थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं चर्चा है कि हत्या के बाद उक्त व्यक्ति का शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नाले में फेंका गया है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से बातचीत कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।