Noida News : बिजली के खम्भों से केबल हटाने की डेड लाइन खत्म
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:03 AM
Noida : नोएडा । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा बिजली के खम्भों से अवैध रूप से लगे केबल हटाने की डेड लाइन खत्म हो गयी है। इसके बावजूद शहर में इसके विरूद्ध कोई अभियान नहीं चला है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 7 मई 2022 को गौतमबुद्धनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ व अन्य जिलों में केबिल ऑपरेटर/ सर्विस प्रोवाइडर द्वारा विभाग की अनुमति बिना विद्युत पोलों पर डाली गई केबल व तारों को 30 दिन के अंदरर हटाने का निर्देश दिया था। विभाग के अधिकारियों का कहना था कि विद्युत पोलों पर अनावश्यक अत्याधिक भार व इन तारों पर बंदरों के झूलने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होते हैं। जिसमें विद्युत आपूर्ति बाधित होती है और मेटेनेंस भी बढ़ता है। कई बार जान-माल की भी हानि होती है। इसलिए इन्हें हटा दिया जाए। लेकिन अभी तक शहर के कई सेक्टरों, मुख्य मार्गों, बाजारों, औद्योगिक सेक्टरों में विद्युत पोलों पर केबल व अन्य तारें लटकी दिख रही हैं। इन्हें हटाने का अभियान विभाग ने प्रारंभ नहीं किया है।