Noida : नोएडा । सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग के नेतृत्व में नोएडा महानगर की टीम ने सेक्टर-9 के मार्केट में समाजवादी पार्टी के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा। सभी व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का भी आश्वासन महानगर अध्यक्ष दीपक विग को दिया। इस दौैरान उनके साथ साथ उपाध्यक्ष गौरव चाचरा, शकील सैफी, विपिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव, मुन्ना आलम, बाबूलाल बंसल, तनवीर, साहिल चौधरी, मुमताज आलम, डोर-टू-डोर व्यापारियों से मिलकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी के लिए वोट मांगा। इस मौके पर दीपक विग ने कहा कि सपा सरकार आने पर सेक्टर-9 की मार्केट को कमर्शियल किया जाएगा।