
Noida News: नोएडा के सेक्टर-130 स्थित शास्त्री विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा सोनी कुमारी ने हाईस्कूल में 600 अंकों में से 495 अंक प्राप्त कर 83 प्रतिशत अंक लाकर और 12वीं की दीपिका चौहान हिन्दी विषय में 97/100 नंबर लाकर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल के डायरेक्टर अमित शर्मा और प्रधानाचार्य रीनू शर्मा का कहना है कि इसमें बच्चों और स्कूल के सभी अध्यापकों का कठिन परिश्रम का फल है क्योंकि हर चीज बर्दाश्त है लेकिन शिक्षा को लेकर किसी से कोई भी समझौता नहीं है। शिक्षा वह चीज है जो बंद किस्मत के तालें को खोल देती है।
प्रधानाचार्य रीनू अमित शर्मा का कहना है कि शिक्षा के बगैर इस संसार में कुछ भी नहीं है। हर चीज बट जाती है लेकिन पढ़ाई एक ऐसी है जो आप बांट नहीं सकते। इस मौके पर बीकेयू (अंबावता) के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राज कुमार रूपवास, सोनू अवाना, कृष्णकांत तिवारी, सोनू, अंकित राठौर, तुषार अवाना, रोशन, दीपक, रूबी यादव ज्योति चौहान लवली सभी अध्यापक आदि मौजूद रहे।