Noida News: नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:24 AM
Noida News: नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा के सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। यहां पर उनके करीबी कुशल सिंह भर्ती हैं। जिनको देखने के लिए राजनाथ सिंह आज कैलाश अस्पताल पहुंचे। उनके अस्पताल में पहुंचने की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई नेता अस्पताल पहुंच गए। राजनाथ सिंह ने कुशल सिंह का हाल चाल जाना ।
[caption id="attachment_89898" align="aligncenter" width="1024"] Noida News:[/caption]
Noida News: नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
वे नोएडा के कैलाश अस्पताल में करीब 1 घंटे तक रहे । अपने करीबी कुशल सिंह का हाल चाल जानने के बाद उन्होने सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से भी बात चीत की ।
इस मौके पर सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी तथा गणेश जाटव समेत कई नेता मौजूद थे।