Noida News : नोएडा कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सोमवार की शाम नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा मोबाइल व चैन स्नैचर, लुटेरे व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए खोडा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया।
नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त-2 नोएडा के नेतृत्व में थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना गाजीपुर, दिल्ली पुलिस व एक प्लाटून पीएसी बल के साथ थाना खोडा क्षेत्र के अंतर्गत अपराध की घटनाओं की रोकथाम व घटना में संलिप्त वांछित अपराधियों व खेाडा में रहने वाले मोबाइल व चैन स्नैचर, लुटेरे आदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त अभियान चलाकर सघन सर्च करते हुए दबिश दी गई। अभियान के दौरान सभी अभियुक्त फरार मिले जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
नोएडा के थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा थाना खोडा तिराहा सेक्टर-57, नोएडा से फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार के साथ एक युवक राहुल पुत्र सुन्दरलाल को गिरफ्तार किया गया है। युवक के कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी अर्टिका कार, दो असली नम्बर प्लेट (कॉमर्शियल) व दो असली नंबर प्लेट (प्राईवेट) बरामद की गई है।
पकड़े गए युवक ने बताया कि उसने अर्टिका कार पर जानबूझकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई है। फर्जी नंबर प्लेट को लगाकर वह रात में सवारियां बैठाता है और ओला-उबेर की बुकिंग कैंसिल कर देता है। धोखा देने के उद्देश्य से वह रात में महिला सवारियों से ज्यादा पैसे वसूलता है।