Noida News : सेक्टर-22 आरडब्ल्यूए चुनाव पर रोक की मांग डीएम से
भारत
RP Raghuvanshi
27 May 2022 07:35 PM
Noida : नोएडा । सेक्टर-22 रेजीडेंटस कल्याण महासमिति के महासचिव ने सेक्टर-22 में होने वाले चुनाव पर सवाल खड़े करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है।महासचिव बलवंत सिंह सजवाण ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि 29 उन्हें मई को सेक्टर-22 आरडब्ल्यूए के चुनाव होने की जानकारी मिली है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व की भांति ब्लॉक के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को सूचना दिये बिना चुपचाप तरीके से चुनाव करवाए जा रहे हैं। यहां पर 10 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक की अपनी-अपनी आवासीय कल्याण समिति है। ब्लॉकों के चुने हुए कार्यकर्ताओं में से हर ब्लॉक तीन-तीन प्रतिनिधियों की सूची आरडब्ल्यूए को भेजता है। जिनके द्वारा पूरे आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। उन्होंने 29 मई को हो रहे चुनाव पर अंकुश लगाकर नियमानसुार फोनरवा की देखरेख में चुनाव करवाने की मांग की है।