Noida News: अपर्णा यादव को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग
भारत
चेतना मंच
18 Jun 2022 05:40 PM
Noida: नोएडा । अपर्णा यादव को 72 घंटे में बम से उड़ाने की मिली धमकी के मददेनजर भाजपा नेता योगेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में योगेन्द्र यादव ने मांग की है कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बाद अब अपर्णा यादव को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए केन्द्र सरकार उनकी रक्षा के लिए उनको जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करे।
योगेंद्र यादव ने कहा आज जिस प्रकार जिहादी मानसिकता के लोग सड़कों पर अराजकता और पत्थरबाजी कर रहे हैं जैसे कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद विदेशों के आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं इसी निवेदन को लेकर आज योगेंद्र यादव डीएम दफ्तर पहुंचे जहां पर उन्होंने बहन अपर्णा यादव की सुरक्षा के लिए जेड श्रेणी की मांग की।