संडे के दिन दांतों का चेकअप, सेक्टर-105 में लगाया गया शिविर
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:01 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:01 AM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-105 RWA ने रविवार को सेक्टर में निःशुल्क दंत समाधान शिविर का आयोजन किया। RWA ने डॉ. गरिमा मल्होत्रा, बीडीएस, एमडीएस के सहयोग से सेक्टर में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया। शिविर में सेक्टर के अधिकांश निवासियों ने भाग लिया।
नोएडा सेक्टर-105 RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया की आयोजित शिविर में सेक्टर के अधिकांश निवासियों ने दांतों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, टायफ़ाइड आदि जैसी बीमारियों की जाँच कराई । इस अवसर पर RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने डॉ. गरिमा मल्होत्रा का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा है कि डॉ. गरिमा मल्होत्रा के सहयोग से आयोजित निःशुल्क शिविर से सेक्टर के लोगों को काफी लाभ हुआ।
ये लोग रहे शामिल
नोएडा के सेक्टर-105 में आयोजित शिविर में सेक्टर के अधिकतर निवासियों ने भाग लिया। इनमें राजीव दुबलिश, राजबिर शर्मा, राहुल गौतम, पदम सिंह, शशि कांत शर्मा,ओम दत्त शर्म , पवन मलखान , संदीप यादव, उमेश माथुर, मोनु चौहान, कपिल चौहान, रानी गौतम, पूजा शर्मा, रानी भदोरिया प्रमुख रहे।