
Noida News : (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार को सेक्टर-30 के चाइल्ड पीजीआई में बीएसएल-3 लैब का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि संस्थान के बेसमेंट में पानी की समस्या है। जिसे प्रबंधन जरूरी कोटेशन बनाकर शासन को भेजे। जिसे जल्द से जल्द सही कराया जा सके। उन्होंने कहा कि नए डॉक्टर के साथ अन्य स्टाफ की भर्ती के प्रबंधन अपने स्तर पर प्रयास करे। जिससे आसपास की विधा का कोई भी अस्पताल पनपने ना पाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दो दिन पहले एक भर्ती मरीज से बात की थी।
इस दौरान मरीज ने डॉक्टर और स्टाफ के व्यवहार के बारे में अवगत कराया है। जिस कारण डॉक्टरों को व्यवहार में सुधारना करना होगा। पुजारी हो या सेवक सबको इस बात का बीड़ा उठान होगा कि कैसे मरीजों को बेहतर इलाज मिले। अगर भविष्य में डॉक्टरों के रूखे व्यवहार की शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों की भर्ती के प्रयास किए जाएं।
सभी चिकित्सक बच्चों के अच्छे इलाज और जांच के लिए प्रयासरत रहने चाहिए। जो गरीब लोग अभी प्राइवेट अस्पताल की ओर रुख करते हैं, उन्हें निजी अस्पताल नहीं जाना पड़े। कई बार देखने में आता है चिकित्सक निजी क्षेत्रों की ओर ज्यादा रुख करते हैं। संस्थान में शिशु के इलाज में सभी विधाओं के चिकित्सक होने चाहिए। इसकी व्यवस्था शासन करेगा।
Read More - Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में तेजी के साथ हो रहे अवैध बोरिंग, आंख बंद कर सो रहे प्राधिकरण के अधिकारीउन्होंने चाइल्ड पीजीआई में पिछले दिनों चोरी हुई बैटरी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया। उन्होंने कहा की मामले की जांच चल रही है जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं निदेशक डा एके सिंह ने अवगत कराया कि संस्थान को जरूरी फैकल्टी नहीं मिल रही है। संस्थान सात साल पुराना है। जहां बच्चों को इलाज मिल रहा है। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएमएस डा. डीके सिंह, एमएस डॉ. आकाश राज आदि मौजूद रहे। Noida News in hindi
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।