
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-46 स्थित सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन सोमवार को कथा व्यास डा. निधि तेलंग ने उद्धव चरित्र, कंस वध एवं रुकमणि विवाह प्रसंग का वर्णन किया। रुकमणि विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु आनंद विभोर हो गए।
कथा व्यास डा. निधि तेलंग ने कहा कि भगवान कृष्ण और बलराम कंस के दरबार में प्रवेश करते हैं, जहां मदमस्त हाथी को उनके ऊपर छोड़ दिया जाता है। भगवान उसका एक प्रहार से वध कर देते हैं। कंस द्वारा तमाम योद्धाओं को कृष्ण और बलराम को मारने के लिए भेज जाता है। कृष्ण और बलराम सभी को मारकर परमधाम को पहुंचा देते हैं। भगवान कृष्ण अभिमानी कंस के बाल पकड़ कर सिंघासन के नीचे गिरा देते हैं और उसके पापों की याद दिलाते हैं। कृष्ण अपने प्रहार से कंस का अंत कर देते हैं और अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं। कथा व्यास ने रुकमणि विवाह का प्रसंग सुनाया तो सभी श्रद्धालु आनंद के अभिभूत होकर झूमने लगे।
आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि मंगलवार को कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई आदि प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा। कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी एवं 4 बजे से हवन पूजन के बादभंडारा होगा।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उर्मिला देवी शर्मा, सचिव सुखवीर सिंह, शेखर, कपिल गौड़, सुरेंद्र पाल, दलवीर सिंह, परमवीर सिंह, सुधीर, श्याम, पवन गुप्ता, राजीव गोयल, अर्चना चतुर्वेदी, ममता शर्मा, ममता अग्रवाल, संजीव पुरोहित, बीके गौतम, सुभाष तेलंग सहित तमाम भगवत्प्रेमी भक्त मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।