
Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थोरा गांव में घर के सामने पेशाब कर रहे युवक को टोकना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। युवक व उसके परिजनों ने पड़ोसी के घर पर हमला बोलकर मारपीट की और कई लोगों को घायल कर दिया।
ग्राम थोरा निवासी जसवंत ने पुलिस की शिकायत बताया कि बीती शाम पड़ोस में रहने वाला ऋतिक पुत्र प्रदीप उसके घर के सामने पेशाब कर रहा था। उसके बेटे संदीप ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो ऋतिक गाली-गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। कुछ देर बाद ऋतिक, विमल, लीले व रेखा उसके घर आ धमके। लाठी-डंडों से लैस इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के हमले में सुधीर, गौरव, राजवती घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
वही सबोता गांव निवासी नीतू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के ही एडिशन और धनी शराब के नशे में उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। उसने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार देंगे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।