नोएडा के सेक्टर 116 में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, हाई लेवल पर TDS
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:57 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम शहर को बेहतर बनाने और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। लेकिन लगता है नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को शहर के लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। नोएडा के सेक्टर 116 में काफी समय से लोग गंदे और बदबूदार पानी की किल्लत से जूझ रहे है। सेक्टर के उपाध्यक्ष TS चौधरी ने जब पानी की जांच की तो उसमे TDS की मात्रा मनकों से अधिक पाई । पानी में TDS की मात्रा अधिक होने से निवासियों में रोष है।
निवासियों को हो रही परेशानी
सेक्टर 116 RWA के अध्यक्ष ब्रह्मपाल चौधरी ने बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित पानी प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। पानी में उच्च टीडीएस की मात्रा हमारे सेक्टर के निवासियों के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख चिंता बन गया है। पानी अक्सर विभिन्न प्रदूषकों और अशुद्धियों से दूषित होता है। इसके परिणामस्वरूप निवासियों में विभिन्न जल-जनित बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पैदा हो गई हैं, जिससे निवासियों को बड़ी परेशानी हो रही है।
पानी में TDS की मात्रा हाई
नोएडा के सेक्टर 116 RWA के उपाध्यक्ष TS चौधरी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर में आपूर्ति किया जा रहा पानी उच्च टीडीएस (2750 पीपीएम) का है , जो उपभोग और अन्य घरेलू उद्देश्यों के लिए असुरक्षित है। सेक्टर 116 RWA के उपाध्यक्ष ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के जल बोर्ड को बार-बार शिकायत करने के बावजूद, समस्या का हल करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे सेक्टर में रहने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है और निवासियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। कई घरों में पहुंचने वाला पानी काला होता है और इसमें अवांछित ठोस पदार्थों की मात्रा अधिक होती है। टीडीएस (कुल घुला हुआ ठोस) स्तर 2000 पीपीएम से 3000 पीपीएम तक होता है, जबकि भारतीय मानक ब्यूरो की सीमा 500 मिलीग्राम/लीटर है (1 पीपीएम 0.99 मिलीग्राम/लीटर) है।
अधिकारी काम से झाड़ रहे पल्ला! Noida News
सेक्टर 116 RWA के निवासी सुनील चौधरी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में असमर्थ है। श्री चौधरी ने बताया कि जब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के निस्तारण के लिए संपर्क किया गया तो पिछले कई वर्षों से हर बार यही जवाब दिया जा रहा है कि गाजियाबाद प्लांट में गड़बड़ी के कारण गंगाजल बाधित हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के जल बोर्ड के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।