Noida News : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से चुनाव को लेकर चर्चा की
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:17 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:17 PM
लखनऊ/नोएडा । वरिष्ठ भाजपा नेता पं. रविकांत मिश्रा ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।
श्री बाजपेयी ने रविकांत मिश्रा के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा की। उन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आहवान भी किया।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में भारी संख्या से भाजपा को जिताने के लिए पार्टी नेताओं ने ताकत झोंक दी है। अपने विकास कार्यों, सुशासन तथा चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के बूते पार्टी लोगों तक जाएगी तथा बहुमत हासिल करेगी। नोएडा में भी सभी कार्यकर्ता एक्टिव मोड में आ गये हैं। इसी को लेकर 26 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा का दौरा है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा नोएडा आ रहे हैं।