Noida News : 'गुर्जर आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट' द्वारा गुर्जर समाज मे तेजी से बढ़ रही शादी के बाद पारिवारिक विघटन व शादी टूटना जैसी समस्यायों पर चर्चा के लिए नोएडा सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य रामकुमार तंवर ने बताया कि आज हमारे समाज में बहुत तेज़ी से एक ऐसी बीमारी फैल रही है अगर इसका जल्द से जल्द उपचार किया जाना चाहिए। शिक्षा के ज्ञान और सामाजिक ज्ञान से ही हम इस समस्या का हल निकाल सकते है वरना ये समस्या समाज को बहुत नुकसान पहुंचायेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट की तरफ़ से वक्ताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में नोएडा, फऱीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, पश्चिम यूपी में सैकडों की संख्या में गुर्जर समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे। मौजूद रहने वालो में दिवाकर सिंह बिधुरी,रामफुल सिंह भाटी,निरंजन नागर,राजकुमार भाटी,पूर्व मंत्री हरचंद भाटी,चौधरी यशवीर सिंह,बिजेंद्र भड़ाना,एडवोकेट अंजू तंवर,निशु अवाना,डॉ रीना चौधरी,हितेंद्र चौधरी,जितेंद्र तंवर,सुरेंद्र भाटी,करमवीर गुर्जर,लेफिटीनेंट कमांडर दीपक भाटी,सशींदर भाटी,राहुल बिधुरी,अजय चौधरी,मुकेश कसाना,प्रवीण कसाना आदि गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।