
Noida News (चेतना मंच)। सवर्ण आर्मी गौतमबुद्ध नगर की हुई। बैठक में आरक्षण और SC/ST Act के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी।
नोएडा के सेक्टर 32 में आयोजित बैठक में सवर्ण समाज के लोगों ने भाग लिया। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज का युवा आरक्षण से पीडि़त होने के बाद भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहा है। लोकतंत्र में प्रतिभाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। आए दिन सवर्ण समाज के बेकसूर लोग एससी एसटी एक्ट में जेल भेजे जा रहे हैं। समाज को एक होकर आवाज उठानी होगी।
मेरठ प्रांत संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि समय को देखते हुए समाज को एक मंच पर आकर आवाज उठानी होगी। विनय शर्मा ने कहा कि जल्द ही सवर्ण आर्मी गौतमबुद्ध नगर में एक बड़े संगठन के रुप में कार्य करेगी। जिसमें समाज के सहयोग की जरूरत है। बैठक में प्रदेश टीम सदस्य पवन मिश्रा, शिवा त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, अतुल शर्मा, मनीत ठाकुर, सुमित राघव, ठाकुर दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।