Noida News : सोनिया गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को फल व बिस्कुट बांटे
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:13 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:13 PM
नोएडा । आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीबों को फल, फ्रूट तथा बिस्कुट आदि बांटे।
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सेक्टर-8, 9, 10 की झुग्गी बस्तियों में किया गया। इस मौके पर सैकड़ों गरीबों को फल आदि वितरित किए गए।
कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व बैठक करके सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके दीर्घायु की कामना की
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के अलावा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, ललित अवाना, राज कुमार भारती, पीसीसी सदस्य सत्येंद्र शर्मा, जितेंद्र अंबावत, सोविन्द्र अवाना, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पांडे, यतेंद्र शर्मा, जावेद खान, राजकुमार, मोनू, सलोनी सोलंकी, मधुराज, डॉ सीमा, ज्योति पाल, परवेज, जीशान, कंचन तिवारी, कमरुद्दीन, नीरज दीपक तथा मुकेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।