Noida : नोएडा । भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सेक्टर-62 स्थित हाईरैंक बिजनेस स्कूल में 300 छात्रों को टैबलेट व मोबाइल वितरित किए। इस मौके पर महामंत्री उमेश त्यागी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मनोज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की सरकार में जो-जो वादे किए गए उनको निभाते हुए सरकार बच्चों को टैबलेट और स्मार्ट फ़ोनों का वितरण कर रही है। उसी के तहत यह कार्यक्रम हुआ है। आज डिजिटल युग में टैबलेट से बच्चों के लिए बहुत मदद मिलेगी और ये इंटरनेट से जुड़े रहने में भी सहायक रहेगा। कॉलेज के चेयरमैन राजेश सहाय ने भी सभी का धन्यवाद दिया।