Noida News : दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान के तहत ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेविका रितु सिंहा व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सेक्टर-78 झुग्गीबस्ती में गरीबों को गर्म कपड़े, शॉल व स्वेटर आदि बांटे।
Noida News
सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा बताया कि बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा लगातार गर्म कपड़े, कम्बल, साल, चादर आदि का वितरण किया जा रहा है और हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान गुडिय़ा देवी सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गर्म पकड़े व स्वेटर आदि मिलने पर झुग्गीबस्ती में रहने वाले लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार जताया।