Noida News : उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे हैं।
Noida News
प्रचंड शीत लहर को देखते हुए गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह व नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में गर्म कंबल व कपड़े बाँटने का कार्य किया जा रहा है।
भाजपा शहरी विकास मोर्चा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रसनजीत मैत्रा के नेतृत्व में उनकी टीम ने नोएडा के विभिन्न स्थानों पर जाकर कंबल वितरण का कार्य किया।
इस दौरान जि़ला सह कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महावर, दीपक अवाना, संतोष खंडूड़ी, डॉ. वी के सिंह, विकास शर्मा, अरुण शर्मा, निखिल पंडित, राहुल मुखिया, मोहन राजपूत कार्यकर्ता मौजूद रहे।