
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने जहां एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए हैं। जिला बदर होने के बावजूद आरोपी जिले की सीमा में बैखौफ घूम रहा था।
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रसूलपुर ठेके के पास एक बदमाश तमंचे के साथ खड़ा हुआ है। बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर गश्त टीम की अगवाई कर रहे उप निरीक्षक दिनेश मलिक ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी को तमंचे के साथ दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हरिओम सिसोदिया पुत्र राजाराम सिंह निवासी ग्राम बिसरा बताया।
थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़ा गया हरिओम सिसोदिया जिला बदर बदमाश है। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे कुछ दिनों पूर्व जिला बदल किया था। आरोपी के खिलाफ 3/10 गुंडा अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से तमंचा व कारतूस में बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-36 के पास एक बदमाश चोरी व अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर रूपक पुत्र शिव कुमार निवासी पश्चिम बंगाल को दबोच लिया। तलाशी में इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी हाल में सेक्टर-37 में रह रहा है। आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
इसके अलावा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने महर्षि आश्रम रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी में उनके पास से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम विजय पुत्र दीप व सलीम पुत्र तोहसीफ बताया। पकड़े गए दोनों बदमाश हथियारों के बल पर सुनसान स्थान पर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यालय में पेश किया गया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है इसके पास से चोरी की बाइक तमंचा का कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गैस पर थी इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक पर एक वाहन चोर रीजेंटा होटल की तरफ आने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर के इशारे पर बाइक पर आ रहे कि युवक को रोकने का इशारा किया पुलिस को देखकर बाइक सवार बाइक को मोड़कर भाग निकला। संदेह के आधार पर पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार हड़बड़ा गया हड़बड़ी में उसकी बाइक फिसल कर गिर गई जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अर्जुन पुत्र लक्ष्मी निवासी बुलंदशहर बताया।
अर्जुन हाल में होशियापुर गांव में किराए पर रह रहा है। पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसने यह बाइक करीब 8 दिन पहले सेक्टर 50 से चोरी की थी चोरी की इस बाइक से वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। Noida News